जाने कहाँ,आशा कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल के लिए भरी हुंकार
रतसर (बलिया):केन्द्रीय मजदूर संगठनों के आह्वान पर 26 नवम्बर को होने वाली देश व्यापी आम हड़ताल में आशा कर्मचारी यूनियन पूरी ताकत के साथ भाग लेकर हड़ताल को सफल बनाएगी। यह निर्णय गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा० रकीफ अख्तर को 26 नवम्बर को अपनी 21 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में मुख्यमन्त्री के नाम आशा एवं आशा संगनियों ने पत्रक सौंपा।
आशा कर्मचारी यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने बताया कि देश में चल रहे कोरोना संकट काल में आशाओं, आशा संगनियों ने स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन कर अपनी जान की परवाह किए बिना मुस्तैदी से काम करती आ रही है। इस एवज में 30 रुपए रोज यानि एक हजार रुपए प्रति माह दिया जा रहा है। सरकारें आशाओं की समस्याओं की तरफ कतई ध्यान नही दे पा रही है।
आशा कार्यकर्ता भारी संकट से गुजर रही है। ऐसे समय में अब वह चूप बैठने वाली नही है। 26 नवम्बर की हड़ताल में व्यापक भागीदारी कर हड़ताल को सफल बनाएगी। एक तरफ केन्द्रीय व राज्य कर्मचारियों को बोनस देकर दीपावली का तोहफा देने की घोषणा की गई है। वही आशा संगनियों द्वारा पूर्व घोषित 750 रुपए देय मानदेय बढोतरी को अभी तक लागू नही किया गया। ज्ञापन देने वालों में रीता सिंह, ममता सिंह, बबीता, मीरा, गीता यादव, किरन देवी ने भी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments