Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के इस गांव में दीपावली में होंगे विविध कार्यक्रम

 





रतसर (बलिया):जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वावधान में दीपावली के पावन पर्व पर जनऊपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सम्बन्धित तैयारी चल रही है। उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में समिति के संयोजक धनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि हनुमत जयंती समारोह के 71वीं वर्षगांठ को इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतर्जनपदीय राम - नाम संकीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।



 साथ ही दीपावली के दिन मानस किंकर संत बालक दास एवं अनाम दास जी द्वारा संगीतमय प्रवचन की अमृत वर्षा होगी। वहीं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। रात में दो दलीय नारदी मुकाबला के तहत उ०प्र० के स्वामीनाथ व्यास एवं बिहार के शिवनारायन यादव के बीच कार्यक्रम आयोजित होगा। जनऊबाबा गौरव सम्मान के लिए इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए राहुल कुमार पाण्डेय एवं सत्यप्रकाश तिवारी तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप अपनी पहचान बनाने वाले आशुतोष कुमार पाण्डेय को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतन्त्र प्रभार राज्यमन्त्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा मोमेंटो, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments