Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वोट पोल को लेकर बूथ पर हुई झड़प के बाद वृद्ध की मौत

 



बेल्थरारोड, बलिया। नगरा विकास खंड क्षेत्र के तियरा हैदरपुर गॉव में मतदान को लेकर हुई झड़प के बाद वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस झड़प को स्वीकार कर रही है लेकिन वृद्ध की मौत का कारण झड़प नहीं मान रही है।

            नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर निवासी 70 वर्षीय व्यासमुनि वर्मा बूथ पर वोट देने गए थे। बूथ पर पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पड़ चुका है। इसी बात को लेकर उनका विपक्षी से झड़प शुरू हो गयी ।दोनों पक्षो में कहा सुनी होने लगी। इसपर वहां तैनात पुलिस ने दोनों पक्षो को हटा दिया। झड़प के बाद वृद्ध घर जा रहे थे कि मार्ग में मूर्छित होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।क्षेत्राधिकारी रसडा शिव नारायण वैश ने बताया कि बूथ पर झड़प हुई थी ।पुलिस वहाँ से सभी को हटा दिया।वृद्ध की मौत झड़प से नहीं घर जाकर हुई है।

                         

संतोष द्विवेदी

No comments