Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विवादित भूमि में खोले गए दरवाजे को लेकर दो पक्ष भिड़े, दर्जन भर घायल

 


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा क्षेत्र के डूमाडाड गॉव में मंगलवार को सुबह विवादित भूमि में खोले गए दरवाजे को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान दो पक्ष आपस में भिड गए। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक लाठी, डंडे व ईंट पत्थर चले। इस दोनों पक्षों से एक दर्जन घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पीएचसी नगरा पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दो को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव में एक जमीन को लेकर सूरज यादव व मनन यादव के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। भूमि गत कई साल से परती पडी हुई है। उसी जमीन से सट कर झब्बर यादव ने  अपनी मकान के पश्चिम तरफ दरवाजा खोल दिया है। इसका मनन यादव का परिवार विरोध कर रहा है। घटना के दिन मनन पक्ष के लोगों ने दरवाजे को लेकर पंचायत बुलाई थी। पंचायत में ही दोनों पक्षों के बीच तू तू मै मैं व गाली गलौंच शुरु हो गई। मनन पक्ष के लोंगों ने दरवाजे पर लगे सेटरिंग को उजाडना शुरु कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठियां तडतडाने लगीं। महिलाएं महिलाओं से तो पुरुष पुरुष से भिड गए। दोनों तरह से ईंट पत्थर भी चले। घटना में किसी का सिर फटा तो किसी का हाथ टूटा। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। इसमें एक पक्ष के हरिशंकर यादव , रामनारायण, राजनारायण, मनन , अनिल व सोनू दुसरे पक्ष से झब्बर यादव, कमलावती, शैलेश, उमेश, रामध्यान, छोटेलाल घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से हरिशंकर व उमेश को बलिया रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दिया है।

                                     

संतोष द्विवेदी

No comments