Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया की रंजना बनी महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष




बलिया। बेसिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए प्रदेश स्तरीय महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के नेतृत्व में प्रत्येक जनपद में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके तहत बलिया जिले की कमान प्राथमिक विद्यालय, सवन राजभर बस्ती, ब्लॉक-चिलकहर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय को दी है। जबकि जिला महामंत्री के पद पर जूनियर स्कूल सहतवार की अध्यापिका सिंपल चौरसिया को मनोनीत किया है। यह जानकारी ‌महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने दिया है। उन्होंने बताया है कि आज तक महिला शिक्षकों का कोई रजिस्टर्ड संगठन नहीं था। संगठन की ‌नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगी। रंजना के मनोनयन पर प्रतिमा उपाध्याय, मंदाक‌िनी सिंह, बिभा श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, प्रिया गुप्ता, विजेता सिंह, कादम्बनि सिंह, संध्या पांडेय, नीलमा सिंह, नीनू, शबाना, नेहा आदि ने बधाई दी है।





रिपोर्ट धीरज सिंह



No comments