Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पहली बार जिले में थानाध्यक्ष बने राजकुमार सिंह

 


हल्दी, बलिया। स्थानीय थाना परिसर में रविवार के दिन निवर्तमान थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का विदाई समारोह मनाया गया।थाने के सभी पुलिस कर्मियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा माला पहना कर व मिठाई खिलाकर विदा किया गया। मनोज कुमार का स्थानांतरण जिले के दोकटी थाना में थानाध्यक्ष पद पर किया गया है।वहीं हल्दी के नवागत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का स्वागत थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया।राज कुमार ने चार्ज लेने के साथ ही क्षेत्र के बारे में बारीकी से जानकारी ली तथा विवेचना संबंधी जानकारी मातहतों से प्राप्त किया।


रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments