मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बने पवन कुमार सिंह
मनियर (बलिया)। मनियर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह के विगत 31 मार्च को सेवा निवृत्त होने के बाद कालेज के शिक्षको द्वारा प्रवक्ता पवन कुमार सिहं को शुक्रवार को प्रधानाचार्य का पद भार ग्रहण कराया गया। वहीं सेवा निवृत्त हो चुके प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह तथा शिक्षक हरेराम सिह को भी भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य का पद ग्रहण करने पर पवन कुमार सिह ने कहा कि विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास,उत्तम शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी। कहा कि अपने सम्मानित शिक्षक बन्धुओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग से आवश्यक कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रबन्धक कमलेश कुमार सिह ,हरेन्दरकुमार सिह , चन्द्र प्रकाश राय, संजीव कुमार शुक्ला, कमलेश उपाध्याय , प्रधान लिपीक सुजीत पाठक, अभय कुमार ,रविन्दर मिश्र आदि रहे।
रिपोर्ट राम मिलन तिवारी
No comments