भगवान शिव को प्रसन्न करने का रामबाण है रुद्राभिषेक : पं० अजीत शुक्ला
रतसर (बलिया) कस्बा क्षेत्र के मसहां गांव में शुक्रवार को शिव मन्दिर में रुद्राभिषेक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य पं० मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में ब्राह्मण सेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का पूजन कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर पं० अजीत शुक्ला ने बताया कि सावन के सारे दिन बेहद शुभ होते हैं। इन दिनों में आप किसी भी दिन शिवजी का अभिषेक कर सकते है I रुद्राभिषेक को भगवान शिव को प्रसन्न करने का रामबाण कहा जाता है। माना जाता है कि इससे प्रसन्न होकर महादेव कोई भी इच्छा शीघ्र पूरी करते हैं।वर्षभर में श्रावण माह का बड़ा महत्व माना गया है।उन्होंने बताया कि इस महीने में रुद्राभिषेक कराने से सभी प्रकार के कष्ट एवं पीड़ा दूर होती है। रुद्राष्टाध्यायी में ग्यारह रुद्र भगवान की पूजा की जाती है। रुद्री पाठ यजुर्वेद के मंत्रों का संग्रह है। जिसका पांचवां अध्याय शतरूद्री के रूप में व्याख्यायित हो चुका है। इस अवसर पर ओम प्रकाश पाण्डेय,जितेन्द्र तिवारी,सत्यप्रकाश ओझा,रत्नाकर दूबे, सत्येन्द्र पाण्डेय,सोनी तिवारी,प्रीति पाण्डेय,अर्चना मिश्रा, अतुल पाण्डेय,अनिल सिंह,रामलखन सिंह एवं नीलाक्षी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
Post Comment
No comments