Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लंगटू बाबा इन्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोक


 

रेवती - बलिया:लंगटू बाबा इण्टर कालेज हड़िया कला के पूर्व प्रधानाचार्य व भोपालपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण चौधरी का 72 वर्ष की अवस्था में गुरूवार की रात निधन हो गया।

बताया जाता है कि कुछ दिनो से बीमार थे तथा प्रयागराज के अस्पताल में उपचार चल रहा था। वर्तमान में उनकी पत्नी राज कुमारी देवी ग्राम प्रधान है। उनके निधन पर बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, जिला पंचायत सदस्य राजकिशोर यादव, प्रधान जोगेन्दर यादव, सुशील सिंह, शंकर यादव आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments