Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बीएसएस के मंडल प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय के निवास पर शोकसभा का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि

 




रतसर (बलिया) ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया द्वारा मंगलवार को शोक सभा का आयोजन संगठन के पत्रकार एवं आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय के निवास स्थान दामोदरपुर (गड़वार ) में आयोजित की गई।जिसमें संगठन के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र द्विवेदी के माताजी के निधन वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद प्रकाश त्रिपाठी के माताजी के निधन एवं संगठन के लिए समर्पित युवा साथी डा० दुर्गेश मणि पांडेय के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया गया।शोक सभा में उपस्थित संगठन के प्रांतीय महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि युवा साथी डॉ दुर्गेश मणि पांडेय का निधन बहुत ही कष्ट दायक है इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन डा० दुर्गेश मणि एवं सुरेंद्र द्विवेदी तथा आचार्य आनंद प्रकाश त्रिपाठी के परिवार के साथ खड़ा है, एवं गहरी संवेदना व्यक्त कर रहा है।शोक सभा में चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी,अध्यक्ष रिंकू दूबे, दयाशंकर तिवारी,विष्णु कुमार मिश्र,सत्येंद्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय,पिंटू पाठक ,रत्नाकर दुबे, आत्मा पाण्डेय ,सुधीर चौबे,अवनीत तिवारी, सरोज दुबे ,मनीष दुबे, राघवेंद्र तिवारी ,सुधीर तिवारी ,श्री प्रकाश तिवारी, आशीष पाण्डेय, राजा पाण्डेय ,सत्य प्रकाश ओझा ,जितेंद्र तिवारी ,पंकज मिश्रा, राघवेंद्र मिश्र, गुड्डू तिवारी ,राजू दुबे, अमरनाथ तिवारी, रामेश्वर तिवारी ,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम जी चौबे ,मुकेश तिवारी, रिंकू पाण्डेय सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments