राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
मनियर, बलिया । राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर बाढ़ पिडितो से रूबरू हो कर उनकी समस्याओ को सुना व राहत सामग्री व उचित मुआवजा का दिलाने का आश्वासन जिलाधिकारी बलिया से बातचीत कर बाढ़ पिड़ितों को ढ़ाढस दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बहदूरा, असना, लेतरहा दियरा टुकडा़ न० 2 बहेरापार सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण कर बाढ़ पिड़ितों का हाल जाना। बाढ़ पिड़ितों ने राहत सामग्री उपलब्धता मे अनियमितता का आरोप लगाया तो सांसद ने कहा कि सभी बाढ़ पिड़ितों का उचित मुआवजा मिलेगा। सांसद ने जिलाधिकारी से वार्ता कर बाढ़ पिड़ितो को उचित मुआवजा की बात दोहराई। इस मौके पर चेयरमैन मनियर भीम गुप्ता, प्रधान आचार्य देवशरण शास्त्री, युगेश सिंह, धर्मेन्द्र राजभर, अशोक राजभर, प्रधान शिवनाथ पासवान आदि रहे।
प्रदीप कुमार तिवारी
No comments