Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाईक के चक्के में साड़ी फंसने से घायल महिला की हुई मौत

 


 रेवती (बलिया) बाईक के चक्के में साड़ी फंसने से घायल मांझा - नवकागांव  निवासी 32 वर्षीय सुमन नामक महिला की गत सोमवार की सायं ज़िला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।

सोमवार को दिन में सुमन पासवान पत्नी मोटक पासवान अपने गांव मांझा- नवकागांव से पैदल रेवती आ रही थी। इस दौरान रास्ते में मिले पड़ोसी मुनीब के बाईक पर बैठ गई। भैसहा गांव के सामने बाईक के चक्के में साड़ी फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों द्वारा उसे सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

मृतक महिला के सपना,कांति, मुनिया, आदित्य तीन पुत्रिया व एक पुत्र चार नाबालिग बच्चें है।


पुनीत केशरी

No comments