Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन



संवाद सूत्र,गड़वार(बलिया):मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वां जन्मदिन नगर पालिका बलिया के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता ने कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच मनाया।इस अवसर पर अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में निवासित समस्त वृद्धजनों को वस्त्र,मिठाई व फल उपहार स्वरूप भेंट किया व उनसे आशीर्वाद लिया।कहा कि असहाय वृद्धजनों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।वहीं एक सप्ताह के अंदर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगवाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी विनोद सिंह,अधीक्षक घनश्याम सिंह,लेखाकार नन्दजी गुप्ता, इंद्रजीत सिंह कीनू आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments