Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पोल में आए करंट के जद में आने से जर्सी गाय की हुई मौत

 


रेवती (बलिया) स्थानीय नगर के वार्ड नं 2 निवासी भरत चौहान की एक जर्सी गाय की मौत पोल में आए करंट के जद में आने से मंगलवार की सुबह हो गई। भरत चौहान ने बताया कि नित्य की भांति गाय को दूहने के पश्चात नाद पर खाने के लिए सुबह तड़के बांध दिया। गाय लगभग खा चुकी थी। तभी सुबह लगभग छः बजे उसका पिछला भाग घर के सामने स्थित लोहे के पोल से किसी प्रकार स्पर्श कर गया। जिसके चलते गाय जमीन पर गिर गई तथा उसकी मौत हो गई। गाय कुछ दिन पूर्व बच्चा दी थी। गाय की मौत के बाद भरत की पत्नी सविता का रोते रोते बुरा हाल हो रहा था। मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर में संचालित निजी सोलर पावर का एक तार पोल से होकर गुजरा है। यह तार कट कर पोल में लगा हुआ था जिसके कारण पोल में करंट आ गया। मृत गाय के मुआवजा को लेकर सभासद भोला ओझा के नेतृत्व में 

आस पास के लोगों ने नगर में संचालित सम्बन्धित सोलर पावर प्लांट के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान पीड़ित भरत चौहान सहित चंदन चौहान,बच्चा लाल चौहान, योगेंद्र चौहान,संजय चौहान,डब्लू चौहान, पिंटू गोंड, अर्जुन, सुपन तुरैहा आदि मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments