Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

24 घंटे में 8 से 10 घंटे अघोषित कटौती के साथ हो रहीं हैं विद्युत की आपूर्ती

 


रेवती (बलिया) नगर क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति बद से बद्तर हो चुकी है। गत शनिवार को सुबह 8 बजें से रात 10 बजे तक पूरे दिन भर तथा सायं काल आपूर्ति ठप रही। रात 10 बजे के बाद सप्लाई आने के बाद बार बार ट्रिपिंग के चलते लोगो का रात में घंटा दो घंटा चैन की नींद सोना हराम हो गया है। घनी आबादी का कस्बा होने से इस गर्मी व उमश के मौसम में महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। जे ई से लेकर संविदा कर्मियों से फोन करने पर बात की कौन कहे फोन तक नही रिसीव कर रहे हैं। जिम्मेदार व विभागीय अमला चुप्पी साधे हुए हैं।


पुनीत केशरी

No comments