Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रियंका केशरी के सहायक पुलिस उप निरीक्षक चयनित होने पर क्षेत्रवासी है गौरवान्वित

 


रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के गुदरी बाजार वार्ड नं ग्यारह निवासी भृगुनाथ केशरी की पुत्री प्रियंका केशरी के सहायक पुलिस उप निरीक्षक पद पर चयनित होने पर क्षेत्रवासी काफी गौरवान्वित है। 

बीते गुरुवार को पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह में चयनित उप निरीक्षकों को नियुक्त पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने पर नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, भाजपा नेता मांडलू सिंह , केसरवानी वैश्य सभा जनपद बलिया के अध्यक्ष मनोज केशरी, बिरजू केशरी, पप्पू केशरी, पूर्व सभासद अनिल कुमार केशरी, संदीप केशरी आदि ने प्रियंका केशरी को शुभकामना देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


पुनीत केशरी

No comments