Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

क्षेत्र के खस्ताहाल संपर्क मार्गो पर पैदल चलना हुआ दुष्कर



रेवती ( बलिया) नगर व ब्लाक मुख्यालय से दियरांचल को जोड़ने वाले आधा दर्जन संपर्क मार्गो के खस्ताहाल के चलते राहगीरों का आना जाना दुश्वार हो गया है। क्षतिग्रस्त दलछपरा श्रीनगर संपर्क मार्ग पर बीते शुक्रवार को ई रिक्शा पलटने से गर्भवती सहित पांच महिलाएं घायल हो गई। रेवती से कुसौरी कला- शोभनाथपुर तथा हंड़ियाकला जाने वाले संपर्क मार्ग के जर्जर होने से सवारी,ई रिक्शा, टेम्पु के न चलने से लोग पैदल आने जाने के लिए विवश है। नगर के बीज गोदाम से बाड़ीगढ़ जाने वाले संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आने जाने वाले साईकिल व बाईक चालक चोटिल होते रहते हैं। गायघाट अधैला मार्ग भी काफ़ी डैमेज है। इस मार्ग से लोगों का आना जाना कम हो गया है। जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।


पुनीत केशरी

No comments