Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वन महोत्सव पर हुआ वृक्षारोपण

 


रेवती (बलिया) वन महोत्सव पर बांसडीह के रेंजर अभिषेक कुमार और भाजयुमो जिला ‌महामंत्री व ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से  विसुनपुरा ग्राम सभा के अंत्येष्टि स्थल के समीप वृक्षारोपण किया। जिसमें आम, छतिवन, अमरूद,पीपल,जामुन आदि के सैकड़ों पौधे लगाए गए। 

ग्राम प्रधान ने बताया कि यह त्यौहार वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार ने 35करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए वन विभाग पूरे सप्ताह उत्साहित होकर करा रहा है।इस अवसर पर वन दरोगा पवन तिवारी, मनोज उपाध्याय,सुबोध यादव, ग्राम विकास अधिकारी शशांक शेखर, रोजगार सेवक रामनारायण यादव, पंचायत सहायक सौरव सिंह, अनिल चौहान, राहुल चौहान,सुकेन राजभर आदि मौजूद रहें।


पुनीत केशरी

No comments