Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एन.एम.जी. इंटर कॉलेज में चंद्रयान-3 के लैंडिंग का हुआ लाइव प्रसारण, गवाह बने सैकड़ो छात्र-छात्राएं

 



सिकंदरपुर, बलिया। मिशन चंद्रयान-3 से भारत समेत दुनिया को काफी उम्मीदें रही। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंड करते हुए देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा। पूर्व निर्धारित समय अनुसार बुधवार की शाम को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच काफी उत्साह देखा गया। स्थानीय नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग देखने के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। विद्यालय के कंप्यूटर विशेषज्ञ रेयाज अहमद व आसिफ खान ने लाइव प्रसारण दिखाने का व्यापक व्यवस्था किया था, जिसमें विद्यालय की छात्राओं सहित अन्य छात्र भी चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतारते हुए देखने का गवाह बने। इस दौरान मैनेजिंग इंचार्ज नजरुल बारी ने बताया कि यह हमारे देश तथा हम सबके लिए गर्व की बात है कि आज हम चंद्रमा की सतह पर पहुंच गए हैं। इसके लिए उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रिंसिपल संतोष शर्मा, मनोहर कुमार, नाहिद फातिमा, तमन्ना परवीन, सफिया खातून, लायबा परवीन, नफीसा खातून, यासमीन खातून, हेना कैसर सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


रिपोर्ट: सन्तोष शर्मा

No comments