Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा ने बढ़ाया भुवनेश्वर पासवान का कद बनाए गए बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव



दुबहर,बलिया:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर ,बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने नगवा के प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान को समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव  नामित किया है।

 सचिव नामित होने पर भुवनेश्वर पासवान ने कहा कि संगठन ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है उसका मै बखूबी निर्वहन करने के साथ - साथ  पार्टी की नीतियों को  जन - जन तक पहुचाता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में दलित समाज मजबूती से अखिलेश यादव के साथ खड़ा रहेगा।

उनको बधाई देने वालो में अरुणेश पाठक, विनोद पाठक, विजय पाठक, श्रीकांत गिरी मुन्ना,रविंद्र मुखिया ,विजय यादव , गोविन्द यादव , विनोद पासवान, सभाजीत यादव ,राकेश यादव,सुनील पांडेय,साहिल चौरसिया आदि लोग रहे।


रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments