Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया : घर में सो रही महिला की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस




 *घटना शहर से सटे परमंदापुर गांव की है*


बलिया। शहर कोतवाली के परमंदापुर गांव में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने परमंदापुर निवासी वीना श्रीवास्तव (83) पत्नी स्व. केदारनाथ श्रीवास्तव की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कान की सोने बाली सहित अन्य सामान लेकर चले गए। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को शनिवार की सुबह हुई। आनन -फानन में हत्या से मुकामी पुलिस को अवगत कराया गया। 



पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि बिना श्रीवास्तव बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा की मूल निवासी थी। उनके पति स्व. केदार श्रीवास्तव रेलवे में काम करते थे। वह शहर से सटे परमंदापुर में दो दशक से अधिक समय से आवास बनाकर निवास करती थी। महिला घर पर अकेली रहती थी। उनके दो पुत्र हैं। एक सब-इंस्पेक्टर है और दूसरा बाहर नौकरी करता है। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई पुलिस छानबीन कर रही है।



By Dhiraj Singh

No comments