Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी "बबलू" सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल


हल्दी।मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड बेलहरी के ब्लाक मुख्यालय सोनवानी पर शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल छोड़ कमल के फूल का साथ पकड़ा ।भारतीय जनता पार्टी के बलिया लोक सभा क्षेत्र के सांसद किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सपा नेता मृत्युंजय तिवारी "बबलू" के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल किया।


ब्लाक मुख्यालय पर हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज को 51 किलो का माला पहना कर तथा अंगवस्त्र देकर किया गया।इस मौके पर सांसद द्वारा मृत्युंजय तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं को भाजपा लिखा पट्टा देकर तथा माला पहना कर भाजपा में शामिल कराया।भाजपा में शामिल होने  के बाद मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मैं 20 वर्षों से सपा में विभिन्न पदों पर पदाधिकारी रहा।वर्तमान समय में पार्टी के कार्यशैली से घुटन महसूस हो रही थी।सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मृत्युंजय तिवारी से कहा कि आप के आने से भाजपा को मजबूती आएगी। क्योंकि आपका चाल,चरित्र व चेहरा से भी आप भाजपाई लगते है।और मुझे विश्वास है कि आप एक दिन राजनीति की बुलंदियों पर होंगे। आप भाजपा के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और भाजपा पार्टी व प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनो को साकार करें।इस मौके पर पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपेंद्र तिवारी,मुरली छपरा ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह,बेलहरी ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय कुमार पाण्डेय,विनोद तिवारी,दिनेश पाठक,विमल पाठक,अंजनी ओझा,सोनू तिवारी,पं० राजनारायण तिवारी, विक्रमादित्य पांडेय,नारायणजी उपाध्याय,संतोष यादव,छोटे चौबे,सुनील पांडेय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद स्वरूप जी महाराज तथा संचालन चंदन सिंह ने किया। ब्लाक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


       

भतीजा भी हुआ था शामिल


हल्दी।गौरतलब है कि बीते दो वर्ष पूर्व ही सपा नेता मृत्युंजय तिवारी के भतीजे सपा नेता व ब्लाक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी भी साइकिल की सवारी छोड़कर कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की सदस्यता ली थी और आज मृत्युंजय तिवारी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



लोक गायक के गाने पर झूमे लोग


 हल्दी।जनाड़ी निवासी बलिया के स्टार गायक  सनी पाण्डेय ने गाया की ,सब जिला खाली जिला है हमार जिला बलिया बागी ह गाने पर उपस्थित जनता ने खूब तालियां बजाईं वही बाबा बालेश्वर स्टूडियों के मालिक अमित मिश्रा भी मौजूद थे। लोकप्रिय गायक अंजनी उपाध्याय एवं गायक हरेंद्र सिंह ने भी गाना गा कर लोगो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान  मंच उद्धघोसक प्रशांत गिरी" हमनी के यार बचपन के ह यारी" , यारी टूटी अब मुअले पर...। जनती जे आज रउआ आइब हमरा नगरी...। पगड़ी से बहार देती डगरी...।सनी के गीतकार किशनकान्त भी मौजूद रहे।


रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments