Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दहेज के लिए हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोपी सास व पति गिरफ्तार

 


बलिया : बैरिया क्षेत्र के जगदेवा ढाही गांव निवासी दहेज हत्या का आरोपी मृतिका के पति महेंद्र यादव व सास सविता यादव को बैरिया पुलिस ने गुरुवार की सुबह चिरैयामोड़ से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब दोनों लोग बिहार भागने के लिए घर से निकले हुए थे। उपनिरीक्षक अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व ज्योति (20) पत्नी महेंद्र यादव की दहेज के लिए हत्या कर फाँसी के फंदे पर लटका दिया था।जिसमे मृतका के भाई मुन्ना यादव निवासी दोकटी ने पति महेंद्र यादव, ससुर शिवजी यादव व सास सविता यादव को एफआईआर में नामजद किया था। पति व सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ससुर अभी भी फरार है।



By Dhiraj Singh

No comments