Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डॉ प्रियंका सिंह जेएनसीयू की कुलानुशासक नियुक्त



बलिया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के आदेशानुक्रम में कुलसचिव एस. एल. पाल ने डाॅ. प्रियंका सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग को  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का नया कुलानुशासक (चीफ प्राक्टर) नियुक्त किया है। डाॅ. प्रियंका की शिक्षा- दीक्षा बीएचयू से हुई है। डाॅ. प्रियंका के पास 11 वर्षों का प्राध्यापकीय अनुभव है, साथ ही आप विभिन्न प्रशासकीय दायित्वों का भी निर्वहन कुशलतापूर्वक  करती रही हैं। पूर्ववर्ती संस्थान दयालबाग शिक्षण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) में आप एनएसएस अधिकारी रहने के बाद अभी जेएनसीयू में विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र के अतिरिक्त आईक्यूएसी की संयोजक भी हैं।डॉ प्रियंका विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों की सदस्य और संयोजक भी हैं। आपके 14 शोधपत्रों और 2 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। उनके निर्देशन में कई विद्यार्थियों ने पी-एच.डी, एम. फिल. या एम. ए. का शोधकार्य संपन्न किया है। उन्होंने विभिन्न संगोष्ठियों/ सम्मेलनों में विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देने के साथ सत्र की अध्यक्षता भी कर चुकी हैं। डॉ प्रियंका की नियुक्ति पर विवि के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों  डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. अजय चौबे, डॉ विनीत सिंह, डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, डाॅ. स्मिता, डाॅ. विवेक यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।



By - Dhiraj Singh

No comments