Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं : उमेश सिंह





गड़वार (बलिया) स्थानीय डाक बंगले में शुक्रवार को भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसके साथ ही बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला कार्य समित के सदस्य राजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष उमेश एवं मंडल संयोजक टुनटुन उपाध्याय शामिल हुए। इसकी शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस अवसर पर राजेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। भाजपा संगठन की शक्ति के आधार पर चुनाव लड़ती है। भाजपा की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उनके प्रयास से ही लोकहित के कार्यों का प्रचार-प्रसार होता है। यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे।पूरे प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पिंटू पाठक,देवेन्द्र गिरि,अजय सिंह, विजय वर्मा, धनेश्वर वर्मा,ओम प्रकाश वर्मा,भोला अंसारी,इश्तियाक अहमद,राकेश सिंह,राजेश सिंह, मंटू,विनय शुक्ला, पिंटू उपाध्याय, करन साहनी,राजेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments