Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के सार्थक पहल पर क्षेत्र में मोटे अनाज के खेती का बढ़ा क्षेत्रफल

 


बलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान व स्थानीय सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के सार्थक पहल पर क्षेत्र में मोटे अनाज के खेती का क्षेत्रफल इस वर्ष काफी बढ़ा है। पिछले वर्ष की तुलना में करीब दोगुना क्षेत्रफल में किसान इस बार बाजरा, कोदो, सावा व ज्वार आदि की खेती किये है।

उल्लेखनीय हैं कि चाँददीयर, बकुल्हा, गोपालनगर, रामपुर कोडरहा और दोकटी के दियारे सहित अन्य क्षेत्रों में मोटे अनाजों के फसल खेतों में लहलहा रही हैं। शिवान मठिया के किसान वीरेंद्र सिंह, चाँददीयर के त्रिलोकी यादव, दोकटी के इंद्रजीत सिंह, रामपुर कोडरहा के अशोक यादव सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि सरकार से खरीफ की फसल के लिए उन्नति किस्म बाजरा, कोदो, ज्वार आदि की फसल की खेती का बीज सांसद के निर्देश पर ब्लाकों से निःशुल्क मिला है। यह बीज खेतों में बोया गया है वह कॉफी अच्छा है और बिना खाद, कीटनाशक के खेतों में लहलहा रहा हैं। किसानों ने बताया कि तीन दशक पूर्व इस क्षेत्र में मोटे अनाजों की खेती होती थी। किन्तु लाभकारी मूल्य नही मिलने के कारण किसानों ने मोटे अनाजों की खेती बन्द कर दिया था अब जबकि मोटे अनाजों का भाव बाजार में बहुत बढ़िया हैं। उन्नत किस्म के बीज भी सरकार उपलब्ध करा रही हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार ने खरीददारी की भी घोषणा कर रखी है। ऐसे में अगले साल से मोटे अनाजों के खेती का क्षेत्रफल और बढ़ेगा क्योंकि बुवाई और निराई के अलावा कीटनाशक उर्वरक व सिंचाई की बहुत आवश्यकता मोटे अनाज की खेती की नही रहती है।


By - Dhiraj Singh




No comments