Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सेवा पूर्ण होने पर एनसीसी अधिकाकारी को दी गई विदाई

 


रेवती (बलिया) पी.डी. इण्टर कालेज गायघाट के एन0सी0सी अधिकारी मेजर धनंजय सिंह की एन.सी.सी. में सेवा पूर्ण होने पर कालेज परिसर में कैडेटों द्वारा सैनिक ओज के साथ उनकी लम्बी प्रेरणादायक सेवा के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण देव मिश्र ने अपने संबोधन में मेजर धनंजय सिंह को कर्तव्यनिष्ठ एनसीसी अधिकारी व अध्यापक बताया। कहा कि मेजर साहब जैसे अधिकारी का प्रधानाचार्य होना मेरे लिए गर्व की बात है। अपने संबोधन में मेजर धनंजय सिंह ने  सेवा काल में रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लेकर सेना में लंबी छलांग लगाने वाले कैडेटों को याद किया। उन्हें कालेज का गौरव बताया। 93यू.पी. एन.सी.सी. बटालियन,बलिया द्वारा आयोजित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर राष्ट्रीय चेतना जागृत करने की दिशा में कैडेटों को विद्यालय प्रशासन द्वारा दिए सहयोग के लिए 24 अक्तूबर 1995 से आज तक के सभी सम्मानित प्रबंधकों और प्रधानाचार्यो के प्रति हार्दिक सम्मान ज्ञापित किया।

अंत में बड़े ही खुशनुमा माहौल में मेजर धनंजय सिंह का कार्यभार विद्यालय के भौतिक शास्त्र प्रवक्ता श्री ज्ञान प्रकाश भारती को सौंपा गया।उम्मीद जताई गई कि मेजर साहब जैसा ही आप कालेज और एन0सी0सी0 का गौरव बनाए रखेंगे। सुभाष मिश्र, रंजीत ओझा आदि मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments