Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बैरिया में चल रहा था धर्म परिवर्तन का प्रयास, और फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ...



बलिया। बैरिया कस्बे के चिरैया मोड़ पर अवस्थित एक किराए के मकान में कथित धर्मांतरण अभियान को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोका, उनके पथ प्रदर्शकों को पुलिस बुलाकर उन्हें सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सप्ताह से प्रत्येक रविवार को चिरैया मोड़ स्थित एक किराए के मकान में प्रार्थना सभा करके ईसाई धर्म के विषय में लोगों को बताया जा रहा था। और उसे अपनाने की अपील की जा रही थी। प्रार्थना सभा में आए महिलाओं व लोगों को समझाया जा रहा था कि इसे अपनाने से और प्रार्थना सभा में भाग लेने से सुख शांति मिलेगी। पिछले सप्ताह इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई। बैरिया मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जाकर वहां उपस्थित लोगों को समझाया, और यहां नहीं आने का सलाह दिया। जिस पर उक्त लोगों ने तब कहा था कि अब यहां नहीं आएंगे। आज फिर रविवार को उसी मकान में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, और ईसाई धर्म के संदर्भ में उपस्थित लोगों को बताया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह को दे दी। रत्नेश सिंह अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए, और वहां 112 डायल पुलिस और बैरिया चौकी के चौकी इंचार्ज को बुला लिया। चौकी इंचार्ज प्रार्थना सभा के संचालकों व आयोजन करने वाले तीन लोगों को बैरिया पुलिस चौकी ले आए। जहां पीछे से प्रार्थना सभा में शामिल दर्जनों महिलाएं पुलिस चौकी पर पहुंच कर शोर शराबा करना शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज बैरिया परमानंद तिवारी ने समझा बुझा कर उन्हें वापस भेज दिया, और पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए सुरेंद्र वर्मा निवासी नील की कोठी, कुमार दीपक कुमार निवासी लालगंज, शिवजी वर्मा निवासी रेवती को थाने भिजवा दिया। एसएच ओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह लोग बिना पूछताछ के ही हिरासत में लिए गए लोगों को बिना पूछताछ किए ही छुड़ाने के लिए दबाव बनाने लगे। ऐसे में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तीनों लोगों को शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया काफी दिनों से हिंदुओं को प्रलोभन देकर ईसाई बनाने के लिए के लिए चिरैया मोड़ पर आयोजन हो रहा है। इस पर तत्काल रोक लगना चाहिए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के लोगों से तत्काल कार्यवाही की मांग की है।



By Dhiraj Singh

No comments