Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

उपचुनाव में श्री भगवान यादव के सर पर बधा जीत का सेहरा



दुबहर। स्थानीय क्षेत्र के भरसर ग्राम पंचायत के उपचुनाव के बाद शुक्रवार को दुबहर ब्लॉक मुख्यालय पर हुए मतगणना में श्रीभगवान यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 145 मतों से हराकर विजय श्री हासिल किया। विगत 06 सितंबर को प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कुल 1386 मतों में 801 मतों का पोल होकर अर्थात 57.79% मतदान हुआ। जिसमें श्री भगवान यादव 355, हरेंद्र सिंह 210, सत्येंद्र सिंह 179, अमित तिवारी 42 एवं रंजना सिंह ने 02 मत प्राप्त किया। 13 मत रद्द हुआ। इस प्रकार श्रीभगवान यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरेंद्र सिंह को 145 मतों से हराकर विजय प्राप्त किया। निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार यादव एवं उप निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने प्रधान पद के विजई प्रत्याशी श्रीभगवान यादव को जीत का प्रमाण पत्र देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया। मतगणना में जीत हासिल करने के बाद नवनियुक्त प्रधान श्रीभगवान यादव को दुबहर पुलिस ने सकुशल एवं सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। शांतिपूर्वक मतदान संचालित कराने के लिए दुबहर थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने डेढ़ दर्जन पीएसी के जवान, एक कलेक्टर मोबाइल- जिसमें 6 सीनियर कांस्टेबल और एक उप निरीक्षक के अतिरिक्त बुथों पर महिला कांस्टेबल सुरक्षा प्रहरियों की ड्यूटी लगाई थी। गौरतलब है कि भरसर गांव की प्रधान आशा सिंह के विगत 01 जून को मौत हो जाने के बाद प्रधान का पद रिक्त चल रहा था।


रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments