डंफर की चपेट में आने से युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
रेवती( बलिया) स्थानीय नगर के वार्ड नं 15 निवासी 32 वर्षीय निर्भय राजभर की गुजरात के मोरबी में डंफर के चपेट में आने से शनिवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गयी। घटना की खबर फोन से मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि गांव के ही एक लड़के के साथ कंपनी से खुद बाइक चलाते हुए अपने आवास पर जा रहे थे। इसी बीच डंफर के चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गया। निर्भय के चाचा पूर्व सभासद छोटेलाल राजभर की बीते शुक्रवार के निधन से गमगीन इस परिवार पर निर्भय की घटना ने गहरा अघात किया है। तीन दिन के अंतराल में दो दो लोगों की हुई मौत से परिजनों सहित आसपास के लोग भी मर्माहत है।
पुनीत केशरी
No comments