याद किए गए पूर्व एमएलसी स्व० सर्वशक्ति सिंह
मनियर, बलिया । पूर्व एमएलसी सर्वशक्ति कुमार सिंह उर्फ मुनमुन जी की 21वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनियर परशुराम स्थान पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की। कहा कि स्वर्गीय सिंह कुशल व्यक्तित्व के धनी एवं मधुर मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी योग्यता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें 1996 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में मनोनीत किया। कम उम्र में ही इन्हें पापुलरिटी मिल गई थी। उनकी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई थी। पहले वह भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जनरल सेक्रेटरी चुने गए एवं उसके बाद उत्तर प्रदेश के
वह अध्यक्ष भी रहे। इनकी संजय गांधी से गहरी दोस्ती थी । वे अपने जीवन में काफी बुलंदियों पर पहुंचे होते लेकिन विधाता को मंजूर नहीं था ।अल्प आयु में वह हमसे इन्हें छिन लिए। 2002 में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई ।उनका इलाज संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में चल रहा था कि 47 वर्ष की आयु में 30 सितम्बर 2002 को उनका निधन हो गया ।उनका जन्म 8 नवंबर 1955 में मनियर के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। इनके पिता निर्भय नारायण सिंह उर्फ लाल बाबू उत्तर प्रदेश सरकार में वन जंतु उद्यान राज्य मंत्री थे तथा आजीवन कांग्रेसी रहे। येअपने पांच भाइयों आद्या शक्ति कुमार सिंह, पराशक्ति कुमार सिंह, सर्वशक्ति कुमार सिंह, महाशक्ति कुमार सिंह, ईश शक्ति कुमार सिंह में तीसरे नंबर के थे। इनका परिवार राजनीतिक रहा है।
माल्यार्पण करने वालों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, स्वर्गीय सर्वशक्ति कुमार सिंह के सुपुत्र अभिषेक सिंह, दामाद संदीप कुमार सिंह, जनक सिंह ,पूर्व अध्यक्ष ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह, संजय सिंह, सानू सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, डॉक्टर शिवजी सिंह, मैनेजर सिंह ,विजय बहादुर सिंह, विजय सिंह ,अजय पटेल ,डॉक्टर विजय प्रकाश गुप्ता ,राजन लाल, बच्चा सिंह ,दरोगा सिंह ,अंजनी कुमार पांडेय ,उमेश सिंह ,धर्मेंद्र मणिक, अरविंद गुप्ता, विनय कुमार सिंह, कंचन सिंह सहित आदि लोग रहे। स्वर्गीय सिंह के अनुज महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
प्रदीप कुमार तिवारी
No comments