Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ठकुरी बाबा की मठिया को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए दो करोड़ 17 लाख रुपए की परियोजना का सांसद ने किया शिलान्यास

 



बलिया : यह देश ऋषि और कृषि परंपरा का देश है कर्णछपरा गांव इस परंपरा में अग्रणी भूमिका निभाने वाला गांव रहा है। स्वस्थ समाज से सबल समाज बनता है और सबल समाज से ही सबल राष्ट्र बनता है। ठकुरी बाबा कर्णछपरा के ही मूल निवासी थे और कोई अपने ही गांव का पूज्यनीय बन जाये और यह सैकड़ो वर्ष तक पूज्यनीय बना रहे यह बिरले ही देखने को मिलता हैं। ठकुरी बाबा इस गांव के लिए ही नही पूरे क्षेत्र के लिए पूज्यनीय है जिसके कारण यह हजारों नहीं लाखों लोगों के लिए आस्था का केंद्र है।



यह उद्गार सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के हैं जो कर्णछपरा में दो करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से ठकुरी बाबा की मठिया को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का आधारशिला रखने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि कर्णछपरा आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाया है यह गांव सेनानियों का गांव खिलाड़ियों का गांव पहलवान का गांव रहा है मैं इस गांव के लोगों से आग्रह करूंगा की अपनी पुरानी परंपराओ को बनाए रखें ठाकुर बाबा के मठिया पर जो पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है वह आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बना रहे इसका भी आप लोगों को ख्याल रखना पड़ेगा यहां मुंबई का कल्चर ना आए इसके लिए सावधानी की जरूरत है।


 

सांसद ने कर्णछपरा निवासी कुश्ती के हिंद केसरी स्वर्गीय महावीर सिंह के नाम पर व्यायामशाला बनवाने व बॉलीबाल के राज्यस्तर के खिलाड़ी स्वर्गीय गिरधारी सिंह के नाम पर युवाओ के लिए खेल का मैदान बनाने की घोषणा किया। 



उन्होंने कहा कर्णछपरा से मेरा भवड्डी का रिश्ता रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने लोगों से गाय पालन कर दूध का उत्पादन बढ़ाने वह मोटे अनाजों की खेती का आह्वान करते हुए प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। 



इससे पूर्व सांसद ने सभा स्थल पर ही लगभग 70 करोड रुपए लागत की विभिन्न गांव के 35 परियोजनाओं का आधारशिला रखा । सांसद ने सबसे पहले ठकुरी बाबा के मठिया पर पूजन अर्चन किया और वहां पर्यटन केंद्र का आधारशिला रखा।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डालते हुए बलिया में बड़े पैमाने कराये जा रहे विकास कार्यो के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को साधुवाद दिया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, छट्ठू सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। वही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर गोंड, बैरिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, मुरली छपरा के ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी बबलू,बलिया के नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। वही प्रधान प्रतिनिधि हरि सिंह, पूर्व प्रधान संजय सिंह चौहान, माधवेन्द्र प्रताप सिंह नीरज सिंह, गुड्डू सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन अमिताभ उपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन दुर्गविजय सिंह झल्लन ने किया। 



कार्यक्रम में गायक अजित हलचल, गोलू राजा, अंजनी उपाध्याय व हरेंद्र सिंह ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।



By- Dhiraj Singh





No comments