Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुभासपा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

 




रतसर (बलिया) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 21 वां स्थापना दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय नगर पंचायत के एक निजी मैरिज हाल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डा० अरविन्द राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्त हो चुकी है। अखिलेश यादव प्रदेश में 80 सीटें जीतने की बात करते हैं, जबकि इस बार उन्हें एक भी सीट नहीं मिलने वाली। इस दौरान अरविन्द राजभर ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में सपा का सफाया होने वाला है। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता ओमप्रकाश राजभर एनडीए के साथ गए हैं, तब से विपक्षियों में खलबली मची हुई है। विपक्षियों को पता है कि उनके जाने से समाजवादी पार्टी समाप्त हो चुकी है। अब पूर्वांचल में मजबूत पकड़ एनडीए की हो गई है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एनडीए की प्रचंड जीत होगी । उन्होंने कहा कि जो लोग आत्मरक्षा के लिए इंडिया का सहारा ले रहे हैं। उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। इसके पूर्व उन्होंने रतसर नहर बाइ पास पर स्थित महाराजा सुहेल देव की मुर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर, सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह,जिला अध्यक्ष सुग्रीव राजभर,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तिवारी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments