Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्व० नरेन्द्र बहादुर सिह उर्फ बलदाऊ जी व स्व० जवाहर सिह की मनायी गयी जयन्ती

 


मनियर बलिया । पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व नरेन्द्र बहादुर सिह उर्फ बलदाऊ जी व डिस्टीक बोर्ड के चेयरमैन  स्व जवाहर सिंह की जयंती मनियर इण्टर कालेज के प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में शनिवार को मनायी गयी । दोनो लोगो के तैल चित्र पर अतिथियो ने पुष्प अर्पित किया । वक्ताओं ने दोनों भाइयों की जयंती पर बखान करते हुए कहा कि संस्कार व संस्कृति वाजार से नही खरीदी जाती है  बिरले ही ऐसे महापुरुष होते है। जिनकी जन्म व मृत्यु की तिथि एक होती है।  मनियर से बक्सर सहित पूरे पुर्वांचल में उनकी आज कृतियों की गाथा गायी  जा रहा है। उनके पदचिन्ह पर चलना ही हम सभी की सच्ची जयंती होगी।  बैठक को संबोधित करते हुए बतौर  मुख्य अतिथि सांसद बिरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि दोनों भाइयों की जितनी भी व्याख्या की जाय वह कम है। इन महापुरुषों की जयंती मनाना ही असल परम धर्म है। दोनों भाई समाजिक धर्म के कार्यकर्ता थे। अपने जीवन में  दोनो विभुतियो ने हजारो लोगो को रोजी रोटी देने का काम किया  जिससे उनका परिवार चल रहा है । सांसद ने गांव, गाय व गंगा का बखान करते हुए मोटे अनाज की खेती करने की बात कही। कहा कि जब मेरे द्वारा पहले मोटे अनाज के बढ़ावा के लिए आवाज उठाता था तो हंसी उडायी जाती थी आज उसी मोटे अनाज का कई देशो से मागं हो रही है उन्होने  लोगों से मोटे अनाज की खेती का बढावा देने के  संकल्प लेने को कहा। वक्ताओं में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, बक्सर बिहार विधायक सजय उर्फ मुन्ना तिवारी, पीसीएफ चेयरमैन बाल्मीकि तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिदानंद तिवारी,देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ,  पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह, शेषनाग यादव, मनोज पाण्डेय, संजय सिंह रहे। आए हुए अतिथियों को इण्टर कालेज के प्रबन्धक  कमलेश कुमार सिंह ने फूल मालाओं व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डां सुशील कुमार पाण्डेय ने किया।



प्रदीप कुमार तिवारी

No comments