Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भगवान शिव पार्वती का विवाह प्रसंग सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

 



भगवान शिव पार्वती की निकली भव्य झांकी 


मिड्ढा गांव के गोरथाना के पोखरा पर चल रहा श्रीदुर्गा प्राण प्रतिष्ठात्मक शतचंडी महायज्ञ


दो नवंबर को होगी पूर्णाहुति और आयोजित होगा भव्य भंडारा


बलिया। नगर से सटे मिड्ढा गांव के पश्चिम टोला स्थित गोरथाना के पोखरा पर चल रहे श्रीदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ में शनिवार की रात श्रीराम कथा में कथावाचक अरविंद कुमार तिवारी ने भगवान शिव एवं पार्वती के विवाह के प्रसंग को संगीत में प्रवचन सुनाया। इस दौरान भगवान शंकर के बारात की झांकी भी  निकाली गई। इस शतचंडी महायज्ञ में सैकड़ों की तादाद में मां के भक्त कथा का रसपान किया। इसके अलावा श्रद्धालु हवन मंडप का परिक्रमा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया। इसी क्रम में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा पूरे गांव में भ्रमण कराई गई। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोचार के बीच मंदिर में स्थापित कर विद्वान पंडितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद मां के भक्तों ने जय माता की घोषणा कर वातावरण को देवी में कर दिया।

बताते चलें कि नगर से सटे मिड्ढा गांव में 25 अक्टूबर से श्रीदुर्गा प्राण प्रतिष्ठात्मक शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। जिसके क्रम में शनिवार की रात श्रीराम कथा प्रवचन के क्रम में कथावाचक अरविंद कुमार तिवारी ने श्रोताओं को भगवान भोलेनाथ एवं पार्वती के विवाह की विस्तार पूर्वक संगीतमय प्रवचन सुनाया। जिसमें श्रोताओं ने जमकर गोता लगाया। भगवान भोले की बारात से लेकर परछावन, विवाह गीत गायक एवं महिला भक्तों द्वारा गाया गया। वहीं दो नवंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।  इस मौके पर आयोजक रोशन सिंह, बिजली कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, मनु सिंह, प्रधान मणिन्द्र बहादुर ठाकुर, नन्हे सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



By- Dhiraj Singh

No comments