Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पितरों को तर्पण देने के दौरान हुए अचेत, उड़े प्राण प्रखेरू

 

मृतक वंश नारायण सिंह की फाइल फोटो 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में औराई कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर सीमा के पास पाचेवरा गंगा घाट पर पिता का पिंडदान करने गए एक 80 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। गंगा में पिंडदान करते समय वृद्ध अचानक अचेत हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनके प्राण प्रखेरू उड़ गए थे। वृद्ध अपने बेटे के साथ गंगा घाट पर पिंडदान करने गए थे।

जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के शरबत खानी निवासी वंश नारायण सिंह अपने बेटे के साथ औराई कोतवाली के पांचवेरा गंगा घाट पर अपने स्वर्गीय पिता सुरजू सिंह का तर्पण करने गए हुए थे। गंगा घाट पर बैठकर वे अपने पिता का पिंडदान किया। इसके बाद गंगा में उतरकर जैसे ही तर्पण करने लगे। वैसे ही अचानक अचेत होकर गंगा में ही गिर गए। उनके पास मौजूद लोगों ने तत्काल उनको पानी से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वंश नारायण सिंह की मौत पर पूरे परिवार में गम का माहौल हो गया।


By-Dhiraj Singh

No comments