Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महिलाओं के लिए समर्पित है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार : वीरेंद्र सिंह मस्त

 


चितबड़ागांव। नगर पंचायत रामलीला मैदान में 27 अक्टूबर शुक्रवार को रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह मस्त द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। आगे के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा -नीतू पान्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर- सुनीता श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया , चितबड़ागांव नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पित किया।

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह मस्त ने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के हर तरह से कल्याण के लिए समर्पित है। भक्तों के क्रम में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, कौन-कौन हो गया धनंजय कनौजिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू पांडे अपना अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन योजना के लिए नगर पंचायत में अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजय यादव एवं संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्वेता राय ने किया ।इस अवसर पर नगरपंचायत के सभी सभासद गण व्यापार मंडल चितबडागांव के अध्यक्ष पप्पू केशरी, सहित हजारों लोगों उपस्थित थे। नगर पंचायत चितबडागांव अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और नगर पंचायत चितबडागांव मे आगमन पर आभार व्यक्त किया। 



रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

No comments