Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

देवरिया नर संहार : प्रशासनिक लापरवाही से हत्या हुई है, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए : भगवान पाठक

 



गड़वार (बलिया) देवरिया जिले में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को एक  ब्राह्णण परिवार के सदस्यों की प्रशासनिक लापरवाही से हत्या हुई है।इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।दोषियों पर उचित कार्यवाई होनी चाहिए। उक्त बातें मंगलवार को स्थानीय क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में आयोजित ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगवान पाठक  ने कही। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने कहा कि  क्या ब्राह्मण अब देश व प्रदेश छोड़कर दूसरे देश चले जाएं ? इनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। अनगिनत सवाल खड़े कर रही है। सुल्तानपुर जिले में डा० घनश्याम तिवारी को भरे बाजार में हैवान की तरह बगैर प्रशासन के भय के सरेआम हत्या कर दिया गया। बीएसएस के मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आज प्रदेश में अगर कोई असुरक्षित है तो वह ब्राह्णण है। बैठक में दयाशंकर तिवारी पंकज मिश्रा,रामजी चौबे,रत्नाकर दूबे, सुधीर तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, श्री प्रकाश तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय,उमाशंकर पाण्डेय,आशीष दूबे,सरोज दुबे, सुधीर चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजन बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे एवं संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments