Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गांधी जयंती पर डीएस मेमोरियल गर्ल्स कालेज रतसर में हुआ गोष्ठी का आयोजन,चला स्वच्छता अभियान




रतसर(बलिया) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्थानीय दुलेश्वरी सुखदेव (डी०एस०) मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में "वर्तमान परिवेश में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता" विषयक एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रुप आफ डी०एस०के उप प्रबंधक डॉ०प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि मात्र महापुरुषों की जयंती आयोजित कर औपचारिकता निभा देने से हमारा काम समाप्त नहीं हो जाता, बल्कि गांधी जी एवं शास्त्री जी जैसे महापुरुषों द्वारा प्रतिस्थापित  आदर्श-मूल्यों को आज हमें आत्मसात करने की महती आवश्यकता है। इन महान      कर्मयोगियों के बताए गए रास्ते पर चलकर ही व्यक्ति एवं समाज का संतुलित एवं समन्वित विकास संभव है। अपने संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार पांडेय ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा पर विस्तृत विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज विश्व में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में गांधी जी का यह शस्त्र सबसे कारगर सिद्ध होगा। गांधी जी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यक्त किए गए विचार वर्तमान में पहले से भी ज्यादा प्रासंगिक वह महत्वपूर्ण हैं।          

उक्त विषय पर डी०एस० मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  पंचानंद तिवारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक गण एवं छात्राओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के उपरांत महात्मा गांधी के प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेनु कहिए' से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार पांडेय ने एवं संचालन राहुल कुमार तिवारी ने किया। तदुपरांत इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई के कार्य में अपना श्रमदान भी दिया।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments