सामाजिक संगठनों सहित नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान
रतसर (बलिया) स्थानीय नगर पंचायत में रविवार को सामाजिक संगठनों व नगर पंचायत के अधिकारी,कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हाथों में झाड़ू लेकर सब्जी मंडी सहित अन्य स्थानों में फैली गंदगी को साफ करने में जुटे रहे। इस दौरान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर " एक तारीख,एक घंटा, एक साथ" सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुबह 10 बजे से एक घंटा नगर पंचायत में सफाई गतिविधियां संचालित की गई, जिसमें स्थानीय लोग एवं सामाजिक संगठन बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। बताया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है। आमजन से भी अपने घरों और आस-पास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की अपील की। ईओ रामबचन यादव ने लोगों से घरेलू कड़े को कूड़ेदानों में डालने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक कूड़े के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई। नगर पंचायत प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत अभियान शुरू करते हुए कहा था कि महात्मा गांधी ने कभी भी स्वच्छता से समझौता नही किया। कहा कि हमारा यह सामूहिक प्रयास राष्ट्रपति बापू को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर " स्वच्छांजलि " होगी। इस मौके पर वरिष्ट लिपिक संजय सिंह,अभिषेक यादव,राजू अहमद, मनोज, फैजी अहमद,अशोक गुप्ता,पंकज चौहान,विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments