Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस ने खड़ीचा गांव में लोगों से संपर्क साधने के किया "जन संवाद"



गड़वार (बलिया) फेफना विधानसभा क्षेत्र के खड़ीचा गांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा "जनसंवाद" कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व फेफना विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी जैनेन्द्र पाण्डेय  "मिंटू " के नेतृत्व में आयोजित किया। कार्यक्रम को हुए कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश संवैधानिक संगठन से जूझ रहा है।सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर कर केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है,मगर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता देश की संविधान की रक्षा हेतु संघर्ष करने के लिए कटिबंध है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता जनता के सवाल को उठाते रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि एक तरफ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है वहीं केंद्र सरकार द्वारा नए-नए टैक्स लगाकर अंग्रेजी हुकूमत को याद दिला रही है,जहां जनता को राहत के नाम पर लॉलीपॉप दिखाया जा रहा है।और दूसरी तरफ अलग-अलग नाम से रोज एक नए टैक्स लगाने की योजना लागू की जा रही है। जनता की आवाज उठाने पर ईडी,सीबीआई के नाम से विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पूर्ण रूप से असफल हो चुकी है।जनता के साथ स्थानीय सांसद एवं विधायक द्वारा सिर्फ जुमले चलान का काम किया जा रहा है।विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किया गया। केवल सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। कहा कि 18 घंटा बिजली देने की बात केवल हवा हवाई होकर रह गया है। क्षेत्र की जनता बिजली कटौती से परेशान है। स्वास्थ्य व्यवस्था का बहुत ही बुरा हाल है पूरे विधान सभा में एक भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे मशीन एवं अल्ट्रासाउंड उपलब्ध नहीं हैं। वहीं जनता की मूलभूत सुविधाएं भी वर्तमान सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जमीनी धरातल पर इसका  जवाब जनता 2024 में केंद्र सरकार को देने का कार्य करेगी। इस मौके पर सुग्रीव राम,हरेराम,सरल पाठक,पूर्व प्रधान विजय शंकर पांडेय,हरिनाथ सिंह ,सच्चिदानंद सिंह, मुनिदेव ठाकुर, डा० शमशाद,तारकेश्वर गुप्ता, शंभू वर्मा, हृदयलाल वर्मा, रमेश राजभर, लालजी गुप्ता, जीशान अहमद, जीतन पासवान,  बेचन पासवान, राजनाथ प्रसाद, लाल बहादुर यादव, सुभाष पासवान, रविंद्र सिंह, मोतीचंद वर्मा, सुधाकर उपाध्याय, किसान उपाध्याय, संदीप कुमार आर्य, तसौव्वार अंसारी, जयराम सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद वर्मा एवं संचालन कन्हैया पांडेय ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments