Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिशन शक्ति के तहत साइबर अपराध के विषय में बालिकाओं को किया गया जागरूक



गड़वार (बलिया) उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति दीदी व एंटीरोमियो टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति/ शक्ति दीदी अभियान फेज- 4 कार्यक्रम के तहत गड़वार पुलिस द्वारा शनिवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर एंटी रोमियो कार्यवाही में जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहाचवर में बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया तथा मजबूती के साथ उनके विरूद्ध होने वाले अपराध का मुखर होकर विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही इस संबन्ध में बने हुए कानून व सहायता प्रदान करने वाली विभिन्न संस्थाओं के बारे में बताते हुए टोल फ्री नम्बर वीमेन पावर लाइन,महिला हेल्प लाइन, एंबुलेंस सेवा, साइबर अपराध से बचाव,मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,पुलिस आपात कालीन सेवा,चाइल्ड लाइन,स्वास्थ्य सेवा तथा थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति से संबन्धित महिलाओं को पुस्तिकाएं वितरित की गई तथा सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही छात्राओं को गुड टच,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments