Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बदलते सामाजिक परिवेश में नारी सशक्तिकरण ले रहा है साकार रूप : डा०अनिल कुमार




रतसर (बलिया) भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के फलस्वरूप आज महिलाओं में शिक्षा,सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति उत्साह बढ़ा है। आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की समृद्धि व विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। उक्त बातें शनिवार को स्थानीय डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज में "महिला सशक्तिकरण"  विचार गोष्ठी में विद्यालय के प्राचार्य डा० अनिल कुमार पाण्डेय ने कही। इसके पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मिशन शक्ति रैली का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत स्वयं सेविकाओं ने नारी शिक्षा,साक्षरता, नारी स्वावलंबन एवं नारी सुरक्षा तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से संदर्भित विभिन्न नारों का उद्घोष करते हुए नगर पंचायत के ईदगाह,राजभर बस्ती परिक्षेत्र का भ्रमण करते हुए आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लाल साहब पटेल ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments