Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुण्यतिथि पर सेनानी मदन चौबे को दी गई श्रद्धांजलि

 


रेवती (बलिया) क्षेत्र के चौबे छपरा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व मदन चौबे की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके आवास पर एक श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें  क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सर्व प्रथम उपस्थित लोगों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। सभा को संबोधित करते हुए विजन चौबे ने कहा कि स्व मदन चौबे ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की थी। 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। जिसमें उन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा गिरफ्तार किया गया और छह महीने की कारावास की सजा भी हुई। उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की। श्रद्धांजलि सभा में वेदरत्न चौबे, विरेश तिवारी, शंकर दयाल उपाध्याय, सुग्रीव चौबे, कालीचरण पांडे, नरेंद्र सिंह, वीरेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments