Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मुख्यमंत्री के पिंडहरा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित की बैठक

 


 रेवती (बलिया) बांसडीह विधायक केतकी सिंह के क्षेत्र में होने वाले नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में तीन नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा कैंप कार्यालय पर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता अभिज्ञान तिवारी ने कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पिंडहरा चलने का आह्वान किया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से बलिया जनपद व बांसडीह के विकास को गति मिलेगी। बैठक में भोला ओझा,बबलू पांडेय,रूदल चौहान, अनिल सिंह, धनंजय सिंह, सत्यदेव तुरहा,आदि कार्यकर्ता  मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments