Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार





दुबहर । स्थानीय पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन हुण्डई एसेंट कार से लगभग एक लाख रूपये मूल्य की  विभिन्न ब्राण्ड के 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

विदित हो कि शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दुबहड़ राजेश कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स व जनेश्वर मिश्र सेतु पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात हे0का0 रईश अहमद, का0 सुरेन्द्र कुमार द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय जनेश्वर मिश्र सेतु पर शुक्रवार की सुबह अभियुक्तगण 1.अंकित कुमार पुत्र शिलानाथ सिंह निवासी सुल्तानपुर लालकोठी थाना दानापुर जिला पटना बिहार 2. मुकेश कुमार पुत्र राजवीर राय निवासी मुबारकपुर कृषि फार्म थाना शाहपुर जिला पटना बिहार को चार पहिया वाहन से 13 पेटी अंग्रेजी शराब ले जाते समय गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 राजेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार सिंह, अनिल यादव, रईश अहमद, सुरेन्द्र कुमार आदि रहे।


रिपोर्ट : नितेश पाठक

No comments