Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सप्तमी की सुबह खुलेगा मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं का पट

 


रेवती (बलिया) इस बार रेवती नगर में 22 तथा पूरे थाना क्षेत्र में 51 मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट कुछ का षष्टी शुक्रवार की सायं तथा शेष अधिकांशतः शनिवार सप्तमी की सुबह खुल जाऐगा। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पंडालों का सजाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शनिवार को पट खुलते ही सप्तमी से दशमी तक नगर में लगने वाला चार दिवसीय दशहरा मेला प्रारंभ हो जाएगा। यहां रेवती में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ऐतिहासिक विसर्जन बुधवार एकादशी को किया जाऐगा। बड़ी मस्जिद के समीप मूर्ति नं 13 बी के सौजन्य से दक्षिण भारत के रामेश्वर मंदिर के तर्ज पर बन रहा पंडाल लोगो के आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।


पुनीत केशरी

No comments