Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शक्ति दीदी अभियान के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं संग पुलिस ने बैठक कर दी जानकारी



मनियर, बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 04 व शक्ति दीदी अभियान के तहत मंगलवार को थाना प्रभारी मनियर के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्र के भेखरिया गांव में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने की तमाम सुविधाओं व कानून की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया ।वूमेन पावर लाइन 1090 ,साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 ,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ,पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ,स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 सहित अधिकारियों एवं थाने के सी यू जी नंबर की जानकारी महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई। नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान, नारी स्वालंबन से संबंधित तमाम सुविधाओं एवं कानूनों की जानकारी उन्हें प्रदान की गई। इन अभियानों के द्वारा महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा महिलाओं को गांवों में, बाजारों में, भीड़ भाड़ वाले स्थानों, कस्बों, व स्कूलों में महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूकता प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल सलमा सिंह, सोमी शुक्ला, हेड कांस्टेबल कमला यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने की जानकारी दी।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments