Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साहित्यिक संस्था "निर्झर" के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान की पत्नी का निधन,शोक




रतसर (बलिया) साहित्यिक संस्था निर्झर के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान प्रेमनारायन पाण्डेय की पत्नी विंध्याचली देवी (80) का निधन रविवार को हो गया। निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का हुजूम लग गया। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। रविवार को ही उनका उनका अंतिम संस्कार महाबीर घाट पर किया गया। मुखाग्नि पूर्व प्रधान प्रेमनारान पाण्डेय ने दी। जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में हनुमत सेवा ट्रस्ट परिसर जनऊपुर के परिसर में शोक सभा का आयोजन का श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय,दीनदयाल राम,राजेश मिश्रा, सक्षम पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय,रामनाथ राम एवं निर्झर के संयोजक धनेश पाण्डेय मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments