Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सहकारी समितियों पर चुने गए सभापति व उप सभापति



गड़वार (बलिया) स्थानीय ब्लाक की साधन सहकारी समितियों में बृहस्पतिवार को सभापति,उप सभापति और सदस्य के चुनाव कराए गए। एडीओ आइएसबी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत साधन सहकारी समिति से उमेश कुमार सिंह सभापति एवं अरविन्द पाण्डेय उप सभापति, अमडरिया से सभापति किरन भारती, उप सभापति शिवानन्द राम, नूरपर साधन सहकारी समिति से सभापति नरेन्द्र सिंह,उप सभापति गुलाब चौहान, नरायनपाली खड़ीचा से सभापति शैलेन्द्र तिवारी एवं उप सभापति राकेश गुप्ता, शाहपुर से अनवर अली सभापति एवं मीना तिवारी उप सभापति, गड़वार से सभापति आरती सिंह एवं उप सभापति अखिलेश वर्मा, जिगनी से सभापति विनोद यादव, एकौनी से सभापति प्रेमनाथ सिंह निर्विरोध चुने गए।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments